24 July 2026

नैनीताल के नमः नैनीताल होटल में हुआ केक मिक्सिंग सेलिब्रेशन,विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगी ड्राई फ्रूट्स और मदिरा के साथ किया गया मिश्रण

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल l डेढ़ महीने पहले से क्रिसमस की तैयारी को लेकर
नमः नैनीताल में केक मिक्सिंग की गई। केक मिक्सिंग के दौरान क्रिसमस गीतों की धुन में पर्यटकों के साथ-साथ होटल के के कर्मचारियों ने केक मिक्सिंग की गई। बुधवार को ड्राई फ्रूट के मिश्रण के साथ केक मिक्सिंग का पहला चरण शुरू किया गया। होटल के जीएम नरेश गुप्ता ने केक मिक्सिंग की प्राचीन महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केक मिश्रण की शुरुआत यूरोप में हुई, जो वर्तमान में दुनिया के अधिकांश देशों में मनाया जाने लगा है।

केक मिक्सिंग के दौरान विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट्स में विभिन्न प्रकार की मदिरा के साथ मिश्रण करने के बाद उन्हें भिगोकर महीने भर से अधिक समय तक छोड़ दिया जाता है। इसके बाद स्वादिष्ट केक तैयार हो पाता है। कहा कि केक मिक्सिंग एकता का प्रतीक है। जिसमें परिवारों से लेकर दोस्त व अन्य लोग शामिल होते हैं। केक मिश्रण छुट्टियों की तैयारियों की शुरुआत का प्रतीक है, जिससे लोगों को एक साथ आने और उत्सव मनाने में मदद मिलती है। केक मिक्सिंग समारोह के दौरान अच्छे भाग्य, खुशी व समृद्धि की आशा करते हुए एक-दूसरे को आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं भी देते हैं। इस मौके पर सेफ महेश महतो, मोहम्मद अरशद, अरुण नैनवाल,सुरेश जोशी,हर्षिता,मुकेश जोशी, बिशन परगांई , विनोद के अलावा पर्यटक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!