15 April 2026

नैनीताल में कैप्टन आशीष साह लॉन टेनिस टूर्नामेंट हुआ शुरु, कुमाऊं भर के 45 खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभाग,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल में शुक्रवार से न्यू क्लब के प्रांगण में पांचवें कैप्टन आशीष साह लॉन टेनिस टूर्नामेंट- 2024 का शुभारंभ हो गया है। टूर्नामेंट का शुभारंभ वरिष्ठ खिलाड़ी राजीव लोचन साह व श्रीमती मेहता ने संयुक्त रुप से किया।
मालूम हो कि टूर्नामेंट में कुमाऊं मंडल के नैनीताल समेत रामनगर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, रानीखेत तथा चूनाखान के 45 खिलाड़ी प्रतिभाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 10 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा। टूर्नामेंट न्यू क्लब टेनिस कोर्ट में आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के तकनीकी निदेशक प्रो. घनश्याम लाल साह तथा आयोजन सचिव अमर जगाती और न्यू क्लब के सचिव रितेश साह हैं। दूसरी ओर प्रतियोगिता के पहले दिन काफी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!