22 June 2026

तल्लीताल क्षेत्र में रात के समय बिना परमिशन के उड़ा ड्रोन , क्षेत्र में मचा हड़कंप

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में रात्रि के समय आसमान में ड्रोन कि हरी,लाल रंग की लाइट आसमान में दिखाई देने से लोगों की आंखें आसमान में टकटकी लगाई रखी। रात के समय ऊंचाई क्षेत्र में ड्रोन के उड़ान भरने से लोगों में हड़कंप मच गया। उसके बाद तल्लीताल एसओ रमेश बोरा को फोन पर रात के समय बिना परमिशन के ड्रोन उड़ने की सूचना दी। सूचना के आधार पर एसओ ने तुरंत थाने में निर्देश देते हुए पुलिस कर्मियों से ड्रोन कहां से उड़ा है उसका पता करने के लिए कहा। जिसके बाद पुलिस ने भी डांठ से ड्रोन को उड़ता देखा गया। ड्रोन लगभग आधे घंटे तक तल्लीताल क्षेत्र में आसमान में उड़ता रहा। लेकिन पुलिस को ड्रोन उड़ कहां से रहा है इसका पता नहीं लग सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!