4 February 2026

लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न,
महाभारत नाटक के मंचन व योग के माध्यम से बच्चों ने दिए संदेश

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। लॉगव्यू पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि कामोडोर बलराजेश सिंह (ग्रुप कमाण्डर एन0सी0सी0, एन0सी0सी0 हेडक्वाटर नैनीताल) द्वारा शुभारंभ किया  गया।


कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रमों द्वारा सामाजिक संदेश दिये गये। जिसमे छात्रों द्वारा देशभक्ति भरे ग्रुप शॉग बालीवुड गानों पर डांस का प्रस्तुतीकरण किया गया। छात्रों द्वारा विभिन्न योग मुद्राओं का प्रर्दशन करके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया तथा अंग्रेजी नाटक में जुडस द्वारा जीजस को दिये गए धोके का प्रदर्शन किया गया पश्चात् महाभारत का मंचन किया गया। इसके उपरान्त मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
  इस अवसर पर आल राउन्डर अवार्ड, मोस्ट पापुलर अवार्ड, मोस्ट रेगुलर अवार्ड, तथा विभिन्न हाउसों को विभिन्न ट्राफिया प्रदान की गयीं।
मुख्य अतिथियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के सफल व रोचक आयोजन के लिए खुशी जाहीर की। उन्होने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विद्यार्थी जीवन का महत्व समझाया तथा उन्हें भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता का सम्मान करने के लिए आग्रह किया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या भुवन चंद्र त्रिपाठी ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया तथा विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय संरक्षक सुनीता त्रिपाठी, विद्यालय प्रबन्धन के अध्यक्ष प्रो0 एच0 बी0 त्रिपाठी, सनवाल स्कूल के प्रबन्धक  गौरव सनवाल, अश्विन चौधरी, गोल्फ कैप्टन एच0 सी0 साह, मोहित सनवाल, गीता साह, अन्य अतिथिगण, अध्यापकगण, अभिभावकगण तथा समस्त विद्यालय कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर राज्यवर्धन त्रिपाठी, अभिज्ञान लोहनी तथा मास्टर गर्वित टम्टा ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!