17 February 2026

खेल प्रेमियों के साथ हुई बैठक, सुझाव मांगे गए,लेक सिटी क्लब का पागल जिमखाना होगा इस वर्ष का आकर्षण का केंद्र

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी कीर्ति की अध्यक्षता में न्यू क्लब में संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी लोगों से चर्चा की गई । बैठक में शहर के प्रबुद्ध जन आमंत्रित हुए और उनसे कार्यक्रम को सफलता पूर्ण करने के लिए सुझाव मांगे गए । कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रवक्ता मनोज बिष्ट गुड्डू ने कहा कि पागल जिम खाना 100 वर्षों से होने वाले कार्यक्रम में से एक है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजन के लिए लेक सिटी वेलफेयर क्लब की मुहिम की सराहनीय की। डी एस ए के देवेंद्र लाल शाह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए इससे आपस में आपसी मेल जोल बढ़ता है । न्यू क्लब के शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का वर्ष भर लोगों को रोमांच रहता है। पंकज बरगली ने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। रंगकर्मी नासिर हुसैन ने कहां कि कार्यक्रम की सफलता के लिए जगह-जगह पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी कीर्ति ने बताया इस कार्यक्रम में बोरा रेस, मोमबत्ती रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, खजाना ढूंढो, ब्रिक्स रेस ,चम्मच रेस, सुई धागा रेस, महिलाओं की रस्सी खींच, धुन पहचानो ,स्लो मोटरसाइकिल रेस, पति-पत्नी रेस आदि गेम रखे गए हैं। दर्शकों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है । क्लब की सांस्कृतिक सचिव डॉ प्रगति जैन ने बताया पागल जिमखाना 15 दिसंबर को 10 बजे से डीएसए मैदान में शुरू होगा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के लिए केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा एवं सांसद अजय भट्ट को आमंत्रित किया गया है। बैठक में आशीष बजाज, आनंद बिष्ट , भगवत रावत ,शैलेश बिष्ट, हरीश जोशी, रितेश सागर ,दीप कुंवर ,नीरज डाला कोटी, सुनील कुमार, केसर सिंह, प्रदीप पांडे, खजान डंगवाल, सीमा सेठ, सरिता त्रिपाठी, अमिता शाह, ज्योति वर्मा उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन संतोष शाह ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!