1 November 2026

भवाली के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कपिल की पत्नी प्रेमा कपिल का हुआ निधन, पत्रकारों ने जताया शोक

भवाली के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कपिल की पत्नी प्रेमा कपिल का हुआ निधन, पत्रकारों ने जताया शोक
pine-crest

नैनीताल। भवाली के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कपिल की पत्नी प्रेमा कपिल का लखनऊ में निधन हो गया है, वो अपने परिवार को रोता बिलखता छोड़ गई है। बता दें कि उनका एक पुत्र और एक पुत्री है जिनका रो रोकर बुरा हाल है।
53 वर्षीय प्रेमा कपिल कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं उनको करीब एक हफ्ते पहले उपचार के लिये लखनऊ ले जाया गया जहाँ उन्होंने बीते रोज अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नीलिस्ट इंडिया के समस्त सदस्यों ने दुःख व्यक्त किया है इसके अलावा भवाली होटल एसोसिएशन ,व्यापार मण्डल भवाली,सामाजिक संगठनों व राजनीतिक संगठन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रेमा कपिल के निधन पर नैनीताल विधायक सरिता आर्य, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा,जिला प्रशासन ने दुःख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!