9 July 2026

नैनीताल की कशिश आर्य का चयन विद्यालय राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप अंडर-17 में हुआ , 65 से 67 किलो भार वर्ग में करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल । मोहनलाल साह बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा कु. कशिश आर्य का चयन विद्यालय राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंडर-17 में 65 से 67 किलो भार वर्ग में हुआ है ।
यह छात्रा 9 से 13 दिसंबर तक दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी । कशिश की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य श्रीमती शबनम अहमद, समस्त स्टाफ, मैनेजर विनय साह, खेल प्रभारी पुष्पा धरमवाल एवं समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!