7 February 2026

बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू संगठनों ने निकाली नैनीताल में जन आक्रोश रैली

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। भारत रक्षा मंच के आवाह्न पर बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू संगठनों ने नैनीताल में आक्रोश रैली निकाली l अन्तराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के मौके पर भारत रक्षा मंच के बैनर तले इस आक्रोश रैली में बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बिगुल फूंका है l मल्लीताल पंत पार्क में आयोजित हुई सभा में आरएसएस और बीजेपी व हिंदूवादी संगठन जुड़े रहे l

सभा को संबोधित करते हुए राजगुरु मठ काशी के पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य अनन्तानन्द सरस्वती ने कहा कि हिंदुओं पर एक साजिश के तहत हमले हो रहे हैं लेकिन हमारे देश के राजनेता मुस्लिम तुष्टिकरण नीति के लिए इस मामले में मौन साधे हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को कतई सहन नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि आज बंग्लादेशी घुसपैठ के जरिये ना सिर्फ देश की बल्कि उत्तराखण्ड और हिमांचल जैसे देवभूमि की डेमोग्राफी बदलने में लगे हैं ऐसे में हिंदूओं को एकजुट होकर संदेश देना होगा l पंत पार्क में सभा के बाद मालरोड़ पर रैली निकाली गई जिसके बाद अपर जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा गया और बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कार्रवाई की मांग की। मल्लीताल पंत पार्क से रैली मालरोड होते हुए तल्लीताल डांठ में संपन्न होने के बाद। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा l वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक लगातार अत्याचारों का शिकार हो रहे हैं और उनकी संपत्ति जब्त की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश सरकार हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं’, ‘हिंदुओं के साथ न्याय हो’, ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे लगाए।
रैली में भवाली, वेतालघाट, भीमताल, ओखलकाडां, धारी व रामगढ़ क्षेत्र से आए लोगों ने भी भागीदारी की।
रैली में विधायक सरिता आर्या, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, देवेंद्र ढैला, नितिन कार्की, मनोज जोशी, सर्वप्रिय कंसल, अजय लाल, देवेंद्र लाल, आशीष बजाज, हेमचंद आर्य, पूरन मेहरा,विवेक वर्मा, पान सिंह खनी, मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्र शेखर रावत, केसी सुयाल, जानकी सूर्या , शांति मेहरा, विमला अधिकारी, कविता गंगोला, जीवंती भट्ट, भगवती सुयाल,भावना मेहरा, नीतू जोशी, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, कनिका रावत राणा, रेखा जोशी, आनंद बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य, विवेक साह,गजाला कमाल,जे पी जोशी, तारा राणा, कलावती असवाल, राजीव शाह, बीना आर्या, गोपाल रावत, कमलेश ढौडियाल, अरविंद पडियार , भूपेंद्र बिष्ट, मारुति नंदन शाह, संजय शाह, विनोद बिष्ट, गोविंद पवार, शैलेंद्र बिष्ट, भगवत रावत संतोष शाह, डॉ प्रगति जैन, कंचन कांडपाल, मोहित आर्य, नवीन भट्ट, आदि लोग शामिल थे। सभा का संचालन जिला कार्यवाह उमेश ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!