15 June 2026

नैनीताल के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जोशी को मिली एक बड़ी और जिम्मेदारी, भाजपाइयों ने दी बधाई

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल l वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व नगर पालिका के नामित सभासद मनोज जोशी को उत्तराखंड कृषि उत्पादन
विपणन बोर्ड का सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह आदेश महाप्रबंधक (तकनीकी) विजय कुमार ने जारी किया है। मनोज जोशी के सलाहकार नियुक्त होने पर मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने मुंह मीठा कर उनको बधाई दी है।
मनोज जोशी को मंडी परिषद का सलाहकार बनाए जाने पर विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन कार्की, विकास जोशी, विमल बिष्ट समेत नगर के भाजपाइयों ने खुशी व्यक्त कर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!