9 July 2026

नगर पालिका चुनाव जीतने पर ट्रिपल ईंजन सरकार बनेगी जनता एवं कार्यकर्ता हैं तैयार: मोहित आर्या

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता मोहित आर्या ने बताया की नगर पालिका चुनाव के लिये भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा एवं तन्मयता से जुटे हुए हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन द्वारा नैनीताल नगर पालिका चुनाव हेतु अधिकृत प्रत्याशी को पूरी ताकत से चुनाव लड़ाया जाएगा ।
कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाया जाएगा। नैनीताल की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ता इस बार नगर पालिका नैनीताल में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त करेंगें।
मोहित आर्या ने बताया कि पूर्व में चुनाव आरक्षण व्यवस्था के तहत नैनीताल सीट एससी आरक्षित होने के कारण कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने भी दावेदारी की थी। लेकिन अब सीट महिला आरक्षित होने के कारण मातृ शक्ति की जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन द्वारा मिलने वाले दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!