9 July 2026

अध्यक्ष पद पर जीवंती भट्ट को मिला भाजपा से टिकट, होंगी भाजपा पार्टी की उम्मीदवार

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में भाजपा पार्टी ने कई दौरों की बैठक करने के बाद आखिरकार में भाजपा पार्टी ने अध्यक्ष पद पर समाजसेविका जीवंती भट्ट को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
बता दें कि भाजपा पार्टी में दावेदारों की लंबी लाइन होने के कारण पार्टी के गहन मंथन के बाद सभी दावेदारों को दरकिनार कर पार्टी हाई कमान ने जीवंती भट्ट पर मोहर लगा दी है। दावेदारों में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, ईशा शाह, ज्योति ढौंडियाल, कविता गंगोला, नीतू जोशी, तुलसी कठायत, मंजू रौतेला आदि नाम शामिल थे। पार्टी हाई कमान ने जीवंती भट्ट को भाजपा पार्टी से अध्यक्ष पद प्रत्याशी का टिकट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!