25 April 2026

भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट के चुनावी कार्यालय का सांसद अजय भट्ट व विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी जीवंती भट्ट के मल्लीताल स्थित कार्यालय का शुभारंभ, सुबह पूजा अर्चना कर किया गया।
मल्लीताल स्थित गोलघर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीवंती भट्ट के कार्यालय का उद्धघाटन नैनीताल उधम सिंह नगर सीट के सांसद अजय भट्ट व नैनीताल की विधायक सरिता आर्या द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।

उसके पश्चात् प्रचार प्रसार हेतु प्रत्याशी द्वारा रॉयल होटल कंपाउंड, बड़ा बाजार, मल्लीताल बाजार, सदर, गाड़ी पड़ाव आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जन सम्पर्क किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू भी उपस्थित रहे। प्रत्याशी जीवंती भट्ट, मंडल प्रभारी दिनेश
खुल्बे, मंडल चुनाव प्रभारी श्री कमल नयन जोशी, चुनाव संयोजक भानु पंत, विमल बिष्ट समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!