26 April 2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु पंत को पार्टी संगठन ने चुनाव में सौपी एक बड़ी जिम्मेदारी,बोले भानु-पालिका अध्यक्ष पद पर इस बार खिलाएंगे कमल

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु पंत को जिला संगठन ने नैनीताल नगर पालिका चुनाव में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
नैनीताल के वरिष्ठ नेता भानु पंत को भाजपा जिला संगठन ने नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी जीवंती भट्ट का चुनाव संयोजक नियुक्त किया है। भानु पंत ने पार्टी जिला संगठन का आभार जताते हुए कहा की पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया है और मुझे जो जिम्मेदारी सोंपी है उसे मैं जिम्मेदारी के साथ अपनी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।

उन्होंने कहा कि इस बार पालिका चुनाव में कमल का फूल खिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस बार कमल खिलाकर नैनीताल पालिका अध्यक्ष पद पर जीवंती भट्ट को भारी मतों से जिताया जाएगा।
चुनाव संयोजक भानु पंत को चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी मिलते ही वह अपने कार्य में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!