4 March 2026

कार्यकर्ताओं ने बाजार भ्रमण के दौरान एक ही नारा लगाया तल्लीताल -मल्लीताल खेतवाल खेतवाल,व्यापार मंडल किशन सिंह नेगी के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में किया जनसंपर्क सरस्वती खेतवाल के लिए मांगे वोट

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल का जनसंपर्क मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी के नेतृत्व में गोवर्धन हाल से मस्जिद होते हुए गाड़ी पड़ाव, खड़ी बाजार, जय लाल साह बाजार, बड़ा बाजार, इंदिरा मार्केट, अंडा मार्केट, माल रोड आदि स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर डॉ सरस्वती खेतपाल को सपोर्ट एंड वोट देने की अपील की। कार्यकर्ता जोश के साथ एक ही नारा लगाते चल रहे थे तल्लीताल मल्लीताल खेतवाल खेतवाल।

जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से मिलने पर समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल कई जगहों पर भावुक हो गई। जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, न्यू निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व दर्जा राज मंत्री डॉ रमेश पांडे,जिला अध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, नगर अध्यक्ष अनुपम कवड़वाल, गोपाल सिंह बिष्ट, धीरज बिष्ट, भावना भट्ट, मुन्नी तिवारी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में डोर-टू-डोर जाकर डॉक्टर सरस्वती खेतवाल के पक्ष में वोट मांग रहे थे। डॉ सरस्वती खेतवाल जनसंपर्क करते-करते मल्लीताल स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय में जाकर सभी कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!