12 June 2026

हरी नगर वार्ड 4 से सभासद प्रत्याशी विशाखा पवार ने घर घर जाकर चुनाव चिन्ह गैस का चूल्हा पर मोहर लगाने का किया निवेदन

0
naini-public
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में सभासद पद के लिए वार्ड नंबर 4 हरी नगर से प्रत्याशी विशाखा पवार ने चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद से अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। विशाखा पवार शिक्षित प्रत्याशी है। उन्होंने दावा किया है कि यदि वह चुनाव जीत कर आई तो हरी नगर क्षेत्र वार्ड के रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएंगी। हरी नगर वार्ड की जनता को साथ में लेकर कंधे से कंधा मिलाकर विकास ही विकास कार्य कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

विशाखा पवार ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार तेज कर दिया है और घर घर जाकर क्षेत्र में मतदाताओं से गैस के चूल्हा चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने का निवेदन कर रही हैं। प्रत्याशी विशाखा पवार ने अपने समर्थकों के साथ

लकड़ी टाल, धोवीघाट, हरिनगर, बूचड़खाना, मोटर गैराज, नया बाजार में प्रचार कर अपने पक्ष में वोट मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!