11 January 2026

नैनीताल पहुंचे धोनी, कुछ देर फंसे रहे जाम में, फोटो खींचने के लिए लोगों की जमा हुई भीड़
शनिवार को अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाएंगे नैनीताल में,

0
pine-crest


नैनीताल। क्रिकेट के सुपर स्टार एम एस धोनी अपने पैतृक गांव का भ्रमण कर शुक्रवार को दुपहर ढाई बजे नैनीताल पहुंचे तो लोगों की भीड़ जमा होने लगी। जैसे ही ओडी कार के आगे बैठे धोनी नजर आए तो लोगों ने मोबाइल से फोटो खींचना चाहा लेकिन धोनी ने कार का शीशा नहीं खोला और मुंह में मास्क पहना हुआ था, लेकिन भीड़ उनकी कार के आगे पीछे दौड़ते रही।

धोनी की कार मालरोड में काफी देर तक जाम के बीच रेंगते हुए  मल्लीताल पुलिस चौकी पहुंची तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धोनी की कार को जाम से  निकालते हुए मस्जिद तिराहे से आगे को बड़ा दिया। लोगों की भीड़ व मीडिया कर्मी दुपहिया वाहनों से पीछे जाकर बात करनी चाही लेकिन धोनी ने ऑटोग्राफ और मीडिया कर्मियों के साथ फोटोग्राफ खिंचवाए लेकिन धोनी ने सिर्फ इतना बोला कि गांव का सफर अच्छा रहा अब मुझे थोड़ा रेस्ट करने दीजिए। इसके बाद सभी लोग लौट आए। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी के साथ नैनीताल अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन मानाने नैनीताल पहुंचे हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!