निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी संध्या शर्मा ने स्टोनले क्षेत्र में किया प्रचार, बुजुर्ग महिलाओं ने संध्या को लगाया गले और सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए अबकी बारी संध्या की बारी,चुनाव चिन्ह घंटी पर मोहर लगाने की गुजारिश

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी संध्या शर्मा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशी संध्या शर्मा अपने समर्थकों के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों व स्टोनले क्षेत्र में प्रचार करने पहुंची। जहां बुजुर्ग महिला मतदाताओं ने संध्या शर्मा को गले लगाया और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। मतदाताओं ने संध्या शर्मा को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। संध्या शर्मा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठने के बाद स्टोनले क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को दूर कर सभी क्षेत्र में विकास कार्यो को प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। निर्दलीय अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संध्या शर्मा ने मतदाताओं से आने वाली 23 जनवरी को चुनाव चिन्ह घंटी पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की गुजारिश की है।



संध्या शर्मा के साथ प्रचार में अमित पांडे, फैजान, मनीष बिष्ट, दीपक कुमार, पार्वती गैडा़, कविता, भावना, रईस बख्स, वसीम खन्ना, नवीन सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे l










