9 July 2026

कांग्रेस प्रत्याशी समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी व यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय कुमार समेत महिला कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रचार,कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर खेतवाल के लिए मांगे वोट

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी व यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय कुमार के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं समेत तल्लीताल, जू रोड, गायत्री निवास समेत अन्य क्षेत्रों में पहुंच कर मतदाताओं से जनसंपर्क किया और अपने लिए वोट मांगे।

इस दौरान मतदाताओं ने क्षेत्र की परेशानियों से भी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को अवगत कराया। डॉक्टर खेतवाल ने आश्वस्त करते हुए कहा अगर आपके आशीर्वाद से मैं चुनकर आई तो सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करूंगी l क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर डॉक्टर सरस्वती खेतवाल के लिए वोट मांग रहे हैं। क्षेत्र की जनता का उन्हें आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, निवर्तमान अध्यक्ष सचिन नेगी, एडवोकेट नदीम मून, पूर्व दर्जा मंत्री डॉ रमेश पांडे, व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किशन नेगी, पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय कुमार संजू, पुष्कर रौतेला, अभिषेक, राजू लाल, भोलू, संजय कुमार भूपेंद्र बिष्ट समेत दर्जनों कार्यकर्ता जनसंपर्क में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!