31 October 2026

पिनाकिन सूपरफ़ूड्स द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सशक्तीकरणके लिए आयोजित किया गया समारोह,पिनाकिन सूपरफ़ूड्स की प्रबंधक हैं आर्किटेक्ट शिवांगनी शर्मा

पिनाकिन सूपरफ़ूड्स द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सशक्तीकरणके लिए आयोजित किया गया समारोह,पिनाकिन सूपरफ़ूड्स की प्रबंधक हैं आर्किटेक्ट शिवांगनी शर्मा
pine-crest

नैनीताल। पिनाकिन सूपरफ़ूड्स द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए नव वर्ष समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह भीमताल मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य यह रहा कि सरकार की रोज़गार एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं के तहत बने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा पहाड़ी नमक, जूस, अचार, पापड़ आदि उत्पादित वस्तुओं को एक मंच पर प्रदर्शित किया जा सके एवं अन्य महिलायें जो समूह से जुड़ना चाहें या समूह के साथ काम करना चाहती है उनको भी इस मंच के द्वारा प्रोत्साहन मिल सकेगा।

पिनाकिन सूपरफ़ूड्स द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सशक्तीकरणके लिए आयोजित किया गया समारोह,पिनाकिन सूपरफ़ूड्स की प्रबंधक हैं आर्किटेक्ट शिवांगनी शर्मा

पिनाकिन सूपरफ़ूड्स की
प्रबंधक आर्किटेक्ट शिवांगनी शर्मा ने बताया कि यह समारोह महिलाओं की सशक्तीकरण के उद्देश्य से किया गया है । इस मंच के ज़रिये महिलाओं ने अपनी रोज़मर्रा की समस्याओं पर भी चर्चा की। इसी तरह के आयोजन हर महीने होना चाहिए जिससे महिलाएं अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रख सकें।
शिवांगनी शर्मा ने बताया कि
समारोह में 2 नये समूह भी बनाये गये जिनमे 14 महिलायें समूह में जुड़ गई है वह अब प्रति माह 500-500 रुपए समूह के खाते में जमा करेंगे।
पिनाकिन सूपरफूड्स के फाउंडर आकाश अग्रवाल एवं अनिरुद्ध शर्मा ने भी समूह की महिलाओं से निवेदन किया कि वह अधिक से अधिक संख्याओं में और भी महिलाओं को अपने साथ जोड़ें।
समारोह के आयोजन में मुख्यतः नंदा सुनंदा समूह के सदस्य प्रेमा बिष्ट, भगवती बिष्ट, रीतिका हरबोला, ममता बिष्ट, लीला हरबोला, पुष्पा जोशी,ममता जोशी, सोनाली नेगी शामिल रहे। संचालन प्रबंधक पिनाकिन सूपरफ़ूड्स एवं
आर्किटेक्ट शिवांगनी शर्मा द्वारा किया गया।

पिनाकिन सूपरफ़ूड्स द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सशक्तीकरणके लिए आयोजित किया गया समारोह,पिनाकिन सूपरफ़ूड्स की प्रबंधक हैं आर्किटेक्ट शिवांगनी शर्मा

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!