7 November 2026

सूखताल वार्ड में सभासद पद की समाजसेविका श्रीमती राजू वर्मा (रुचि वर्मा) को सभी वर्गों का मिल रहा है समर्थन,वार्ड क्षेत्र में समर्थकों ने रैली निकालकर आखिरी दिन जबरदस्त किया प्रचार, रुचि के लिए मांगे वोट

Advertisement
सूखताल वार्ड में सभासद पद की समाजसेविका श्रीमती राजू वर्मा (रुचि वर्मा) को सभी वर्गों का मिल रहा है समर्थन,वार्ड क्षेत्र में समर्थकों ने रैली निकालकर आखिरी दिन  जबरदस्त किया प्रचार, रुचि के लिए मांगे वोट

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में सुखताल वार्ड 7 से सभासद पद की उम्मीदवार समाजसेवी श्रीमती राजू वर्मा (रुचि वर्मा) अपने समर्थकों के साथ प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को रैली निकालकर जबरदस्त प्रचार किया। श्रीमती राजू वर्मा उर्फ रुचि वर्मा सूखताल वार्ड में घर घर जाकर उनकी समस्याओं को भी सुन रही है और विश्वास दिला रही हैं कि वार्ड की जनता का प्यार और सहयोग मिला तो विकास की गंगा बहा दी जाएगी। उन्होंने मतदाता से कहा कि जगह-जगह स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, पानी की व्यवस्था, सीसी रोड और शौचालय का निर्माण भी प्राथमिकता से कराया जाएगा। श्रीमती राजू वर्मा (रुचि वर्मा) मल्लीताल व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा की धर्मपत्नी है। राजेश वर्मा का भी सूखताल वार्ड में दबदबा है। रुचि वर्मा ने बताया कि उनको सभी धर्म समाज से भरपूर प्यार और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने मतदाताओं से 23 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में वोट डालें और चुनाव चिन्ह कैमरे के सामने मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह किया। रैली में दर्जनों महिला समर्थक उनके साथ थी।