7 November 2026

सपना दीदी ने कहावत की चरितार्थ एक महिला एक नारी सब पर भारी, लगातारतीसरी बार चुनी गई सपना बिष्ट सभासद,सपना बोली मेरे पति मेरे रीड की है हड्डी

Advertisement
सपना दीदी ने कहावत की चरितार्थ एक महिला एक नारी सब पर भारी, लगातारतीसरी बार चुनी गई सपना बिष्ट सभासद,सपना बोली मेरे पति मेरे रीड की है हड्डी


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में सभी नतीजे आने के बाद सभासद पद में एक महिला एक नारी सब पर भारी की कहावत नैनीताल क्लब वार्ड 10 की महिला सपना दीदी ने चरितार्थ कर दी है।
सपना बिष्ट ने अपने वार्ड से तीन बार लगातार जीत कर हैट्रिक जो जमाई है वह नगर पालिका में इतिहास बन गया है।
सपना बिष्ट (दीदी) ने जीतने के बाद कहा कि मेरे वार्ड की जनता नहीं बल्कि मेरे भाई बहन हैं मैं उनको परिवार का सदस्य मानती हूं। उनके भरपूर प्यार और समर्थन से मुझे इस वार्ड से तीन बार लगातार विजय दिलाई है यह सब मेरे वार्ड के भाई बहनों की मेहनत है।

सपना दीदी ने कहावत की चरितार्थ एक महिला एक नारी सब पर भारी, लगातारतीसरी बार चुनी गई सपना बिष्ट सभासद,सपना बोली मेरे पति मेरे रीड की है हड्डी

सपना बिष्ट ने कहा कि मेरे पति वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुंदन बिष्ट मेरी रीड की हड्डी हैं उन्होंने मुझे एक ग्रहणी से आज मेरे को समाज के प्रति काम करने और समाज सेविका के रूप में नेता बनाकर मुझे सपोर्ट किया है मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। सपना ने कहा कि मेरे वार्ड में छोटे-मोटे कोई और कार्य रुके होंगे उसे मैं जल्दी से जल्दी कराऊंगी और नई योजना के तहत जो भी विकास कार्य होंगे वह प्राथमिकता के साथ पूरा करूंगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुंदन बिष्ट ने कहा कि मैं 15 वार्डों की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को भरपूर प्यार और समर्थन देकर ऐतिहासिक जीत दिलाने पर आप सभी लोगों के प्यार से कांग्रेस पार्टी का परचम लहराया है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल क्लब वार्ड की प्यारी जनता को बधाई देता हूं कि सपना बिष्ट को अपार समर्थन और प्यार देकर सपना बिष्ट के ऊपर भरोसा जताते हुए उन्हें तीसरी बार सभासद चुना है उसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।