7 November 2026

नैनीताल में तीन सभासदों के व्यवहार कुशल और विकास कार्यों को कराने पर वार्ड की जनता ने किए दोबारा रिपीट, एक महिला सभासद ने लगाई हैट्रिक

Advertisement
नैनीताल में तीन सभासदों के व्यवहार कुशल और विकास कार्यों को कराने पर वार्ड की जनता ने किए दोबारा रिपीट, एक महिला सभासद ने लगाई हैट्रिक

नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल के चुनाव में चार सभासदों को वार्ड की जनता ने रिपीट कर दिया है। सभासदों के विकास कार्यों को और उनकी स्वच्छ छवि को देखते हुए एक बार फिर से वार्ड की जनता ने मौका दिया है।

नैनीताल में तीन सभासदों के व्यवहार कुशल और विकास कार्यों को कराने पर वार्ड की जनता ने किए दोबारा रिपीट, एक महिला सभासद ने लगाई हैट्रिक

बता दें नैनीताल क्लब वार्ड की लोकप्रिय सभासद सपना बिष्ट ने लगातार तीसरी बार विजय हासिल कर एक पालिका में इतिहास भी रच दिया है। सपना बिष्ट ने नैनीताल क्लब वार्ड की जनता को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने मेरे पर दो बार सभासद रहने के बाद भी मुझे अपना समझकर प्यार और समर्थन दिया मैं उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं।

नैनीताल में तीन सभासदों के व्यवहार कुशल और विकास कार्यों को कराने पर वार्ड की जनता ने किए दोबारा रिपीट, एक महिला सभासद ने लगाई हैट्रिक

नारायण नगर वार्ड से भगवत सिंह रावत को नारायण नगर वार्ड की जनता का प्यार और समर्थन मिलने से दूसरी बार उन्हें सभासद चुना है। भगवत रावत ने पिछले कार्यकाल में नारायण नगर वार्ड में कई विकास कराए थे जिससे जनता ने उनके व्यवहार कुशल और विकास कार्यों को देखते हुए दोबारा सभासद चुना है।

नैनीताल में तीन सभासदों के व्यवहार कुशल और विकास कार्यों को कराने पर वार्ड की जनता ने किए दोबारा रिपीट, एक महिला सभासद ने लगाई हैट्रिक

भगवत रावत ने भरपूर प्यार मिलने पर नारायण नगर वार्ड की जनता का आभार व्यक्त किया है। आयारपाटा वार्ड से समाजसेवी मनोज साह जगाती के व्यवहार कुशल होने, वार्ड क्षेत्र में गलत काम को रोकना और विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराने तथा लोगों की मदद करना, स्वच्छता अभियान में भागीदारी, रक्तदान से लोगों की मदद करना ही वार्ड की जनता को इससे बढ़िया कोई और सभासद नहीं मिल सकता।

नैनीताल में तीन सभासदों के व्यवहार कुशल और विकास कार्यों को कराने पर वार्ड की जनता ने किए दोबारा रिपीट, एक महिला सभासद ने लगाई हैट्रिक

इसलिए मनोज साह जगती पर पूरा विश्वास करते हुए वार्ड की जनता ने भरपूर प्यार और समर्थन देकर दोबारा से सभासद चुना है। मनोज साह जगती ने सभी वार्ड की जनता का आभार व्यक्त किया है।
सूखाताल वार्ड की लोकप्रिय रही सभासद गजाला कमाल के विकास कार्यों से खुश होकर सूखाताल वार्ड की जनता ने दोबारा से सभासद चुना है।

नैनीताल में तीन सभासदों के व्यवहार कुशल और विकास कार्यों को कराने पर वार्ड की जनता ने किए दोबारा रिपीट, एक महिला सभासद ने लगाई हैट्रिक

गजाला कमाल अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराने और लोगों की मदद करने से सूखाताल वार्ड की जनता उन्हें गजाला दीदी के नाम से पुकारने लगी और वार्ड की जनता ने भरपूर प्यार और समर्थन देकर सभी लोगों ने उनको स्वीकारा और दूसरी बार उन्हें विजय दिलाकर क्षेत्र की जनता की लोकप्रिय सभासद बनाया है। गजाला कमाल ने सूखाताल वार्ड की समस्त जनता का उन्हें प्यार और भरपूर समर्थन मिलने पर आभार व्यक्त किया है।