22 September 2026

नैनीताल में पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू बने सभासद, वार्ड की जन समस्याओं को करेंगे प्राथमिकता से हल

0
pine-crest


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू ने मल्लीताल बाजार वार्ड से जीत दर्ज कर सभासद चुने गए हैं। मुकेश जोशी मंटू मधुर वाणी और मृदुभाषी होने के साथ-साथ लोकप्रिय भी रहे हैं। वह पूर्व में में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह श्री राम सेवक सभा के कार्यकारिणी सदस्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।
बता दें कि मुकेश जोशी मंटू ने पालिका अध्यक्ष का निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज कर पालिका अध्यक्ष बने थे। इस बार उन्होंने मल्लीताल बाजार वार्ड से सभासद का चुनाव लड़ा और वार्ड की जनता ने उनको प्यार और समर्थन देकर विजय दिलाई। मुकेश जोशी मंटू ने सभी वार्ड की जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह वार्ड की समस्त जन समस्याओं को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!