7 November 2026

समय से पहले नैनीताल अल्मोड़ा व पहाड़पानी में खिला बुरांश का फूलउत्तराखंड की जलवायु में इस कदर हो रहा है बदलाव मार्च से पहले पहाड़ों पर खिला बुरांश का फूल- रतना साह

Advertisement
समय से पहले नैनीताल अल्मोड़ा व पहाड़पानी में खिला बुरांश का फूलउत्तराखंड की जलवायु में इस कदर हो रहा है बदलाव मार्च से पहले पहाड़ों पर खिला बुरांश का फूल- रतना साह

नैनीताल। शहर की प्रसिद्ध फोटोग्राफर रतना साह ने कहा कि उत्तराखंड की जलवायु में इस कदर बदलाव हो रहा है कि मार्च से पहले पहाड़ों पर खिलने वाला बुरांश का फूल जनवरी में खिल गया है। यह वाकई भविष्य के लिए बड़ी चिंता की बात है। यह सब प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हो रहा है। उन्होंने कहा कि बर्फ के बड़े-बड़े ग्लेशियर धीरे-धीरे पिघल रहे हैं। पहाड़ इतने गर्म हैं कि प्रकृति खुद को तापमान के हिसाब से ढाल रही है। रतना साह ने बताया कि नैनीताल, अल्मोड़ा व पहाड़पानी आदि कई इलाकों मे इन दिनों बुरांश खिलता हुआ दिखाई दे रहा है।