7 November 2026

आयारपाटा क्षेत्र में पानी नहीं आने से गुस्साए निवर्तमान सभासद मनोज साह जगाती देंगे 15 जून को धरना

Advertisement


नैनीताल। निवर्तमान सभासद मनोज साह जगाती ने जल संस्थान विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि
बड़ी शर्म की बात है बड़े बड़े होटलों में लगातार पानी दिया जा रहा है आम जनता से कहा जा रहा पानी आएगा पर पानी नहीं आता है।
लगातार आयार पाटा वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पानी नहीं आ रहा है जलसंस्थान के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं सम्बन्धित जेई क्षेत्र में समस्या देखने आते नहीं। इनके खिलाफ
15 जून को जल संस्थान के खिलाफ़ धरना दिया जाएगा। मनोज साह जगती ने बताया कि मंगलवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन आमरण अनशन किया जायेगा।