7 November 2026

दो महीने पूर्व बनी जू रोड एक ही बरसात नहीं झेल पाई और सड़क धंसने लगी, हुआ गड्ढा, गुणवत्ता की हो जांच

Advertisement


नैनीताल। नगर की जू रोड में दो माह पूर्व डामरीकरण कर सड़क को बनाया गया। एक ही बरसात में सड़क इंडिया होटल से ऊपर एवेलियन होटल के पास से सड़क धंसने लग गई और कई जगह गड्ढे हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों द्वारा माना जा रहा है कि सड़क में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है जिससे एक ही बरसात में ही सड़क धसने लग गई है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने डामरीकरण के गुणवत्ता की जांच की मांग की है।