7 November 2026

सोशियल मीडिया में मां नंदा सुनंदा देवी के लिए अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ हुआ मुकदमा, विभिन्न संगठनों ने घेरी कोतवाली, किया प्रदर्शन

Advertisement
सोशियल मीडिया में मां नंदा सुनंदा देवी के लिए अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ हुआ मुकदमा, विभिन्न संगठनों ने घेरी कोतवाली, किया प्रदर्शन

नैनीताल। नैनीताल की प्रतिष्ठित माँ नंदा सुनंदा देवी पर सोशियल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने मार्च निकालकर कोतवाली के आगे सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रास्ता खुलवाया।

सोशियल मीडिया में मां नंदा सुनंदा देवी के लिए अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ हुआ मुकदमा, विभिन्न संगठनों ने घेरी कोतवाली, किया प्रदर्शन
सोशियल मीडिया में मां नंदा सुनंदा देवी के लिए अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ हुआ मुकदमा, विभिन्न संगठनों ने घेरी कोतवाली, किया प्रदर्शन
सोशियल मीडिया में मां नंदा सुनंदा देवी के लिए अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ हुआ मुकदमा, विभिन्न संगठनों ने घेरी कोतवाली, किया प्रदर्शन

नैनीताल की आराध्य माँ नंदा सुनंदा देवी महोत्सव के शुरू होते समय, नगर में कदली वृक्ष लाया जा रहा था। उस मौके की एक तस्वीर पर एक संभावित फर्जी आई.डी.से धर्म विशेष के व्यक्ति ने बेहद अभद्र टिप्पणी की थी।
इस बात को लेकर ‘जय श्रीराम सेवा दल’, ‘हनुमान भक्त’, विश्व हिंदू परिषद, नारी शक्ति, मातृ शक्ति आदि संगठनों ने विरोध कर शिकायती पत्र मल्लीताल कोतवाली में दिया था। आज लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से नाराज़, सभी लोग एकत्रित हुए और पंत पार्क से जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंचे।
कोतवाली में नारेबाजी के बाद आंदोलनकारी, अपनी मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। सी.ओ.प्रमोद कुमार साह आन्दोलनकारियों से मिलने कोतवाली के बाहर पहुंचे जहां आंदोलनकारी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा और उसकी गिरफ्तारी के लिए अड़े रहे। बाद में ए.एस.पी.हरबंस सिंह ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनरत लोगों से बात की और मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
इस मौके पर अधिवक्ता नितिन कार्की, मनोज कुमार, विवेक वर्मा, विनोद सिंह, मंनोज जोशी, सोनू बिष्ट, किशोर ढैला, भुवन सिंह बिष्ट ‘आरओ.’, पंकज बिष्ट, सूरज, सुनील, विककी कुमार, अजय पाल, राजीव साह, धीरज सिंह, रमेश पलड़िया, राजेश,
कुंदन सिंह तिलारा, मंनोज पंत, सौरभ कुमार, प्रेम सागर, तरुण लूथरा, अनिल ठाकुर, जीवन मेहरा, आशीष बजाज, मोहन नेगी, कैलाश अधिकारी, आकाश, अरुण, आयुष भंडारी, मंनोज साह जगाती, भारती साह, प्रेमा अधिकारी, कविता साह गंगोला, भावना रावत, कलावती असवाल, आशा, दीपिका बिनवाल आदि उपस्थित रहे।