7 November 2026

नैनीताल में हुई पहले सीजन की बर्फबारी, पर्यटकों ने मालरोड में लिया बर्फबारी का आनंद

Advertisement

नैनीताल। नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी दिसंबर माह में देखने को मिल रही है। रविवार रात से मौसम ने करवट ली और बादलों का जमावड़ा शुरू हो गया। इससे मौसम का तापमान धड़ाम हो गया और देखते ही देखते ओलावृष्टि और हिमकण गिरने शुरू हो गए।
पहले, सबसे ऊंची नयना पीक, किलबरी, हिमालय दर्शन और फिर धीरे धीरे मॉल रोड समेत पूरे नैनीताल शहर में बर्फबारी शुरू हो गई। इस दौरान, नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने अपनी खुशी का इज़हार किया।

नैनीताल में हुई पहले सीजन की बर्फबारी, पर्यटकों ने मालरोड में लिया बर्फबारी का आनंद
नैनीताल में हुई पहले सीजन की बर्फबारी, पर्यटकों ने मालरोड में लिया बर्फबारी का आनंद
नैनीताल में हुई पहले सीजन की बर्फबारी, पर्यटकों ने मालरोड में लिया बर्फबारी का आनंद

उन्होंने बर्फबारी में खड़े होकर खूब फ़ोटो खिंचवाए और कुछ पर्यटकों ने तो रील बनानी शुरू कर दी। ठंड मौसम में पर्यटकों को खूब ठंड लगी, ओलावृष्टि और हिमकण के कारण स्थानीय लोगों को भी रोजमर्रा के काम करने में परेशानियां हुई। जहाँ पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया वहीं पर्यटन से जुड़े लोगों को इससे आर्थिक मदद मिली है।