7 November 2026

निर्दलीय प्रत्याशी ममता जोशी ने प्रचार के आखिरी दिन मतदाताओं को रिझाने में लगाई पूरी ताकत, मांगे अपने पक्ष में वोट

Advertisement
निर्दलीय प्रत्याशी ममता जोशी ने प्रचार के आखिरी दिन मतदाताओं को रिझाने में लगाई पूरी ताकत, मांगे अपने पक्ष में वोट


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी समाजसेवी ममता जोशी ने मंगलवार को अंतिम दिन के प्रचार के दौरान अपने कार्यकर्ताओं के साथ बारा पत्थर क्षेत्र के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में मतदाताओं के बीच जाकर अपने पक्ष में वोट मांगे। ममता जोशी ने मतदाताओं को जागरुक करते हुए कहा कि 23 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में मतदान अवश्य करें। निर्दलीय प्रत्याशी ममता जोशी ने मतदाताओं से हाथ जोड़कर विन्रम निवेदन किया है कि चुनाव चिन्ह अलमारी पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाएं।

निर्दलीय प्रत्याशी ममता जोशी ने प्रचार के आखिरी दिन मतदाताओं को रिझाने में लगाई पूरी ताकत, मांगे अपने पक्ष में वोट