7 November 2026

तल्लीताल बाजार वार्ड में सभासद पद के लिए किरन साह ने अंतिम दिन किया प्रचार, मांगे वोट

Advertisement
तल्लीताल बाजार वार्ड में सभासद पद के लिए किरन साह ने अंतिम दिन किया प्रचार, मांगे वोट


नैनीताल। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही सभासद प्रत्याशी प्रचार में जी जान से जुटे हुए थे मंगलवार को चुनाव के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने जबरदस्त प्रचार किया। तल्लीताल बाजार वार्ड से पूर्व सभासद प्रत्याशी किरन साह ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ तल्लीताल बाजार क्षेत्र व वार्ड में घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रचार के दौरान किरन साह हाथ जोड़कर मतदाताओं से चुनाव चिन्ह बस पर मोहर लगाने का अनुरोध किया है। किरन साह ने मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि वह वार्ड की जनता की समस्याओं को पूर्व की भांति प्राथमिकता के साथ करेंगी। किरन साह ने कहा कि सभी लोगों का उन्हें भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। किरन साह के पति मनोज लाल साह टोनी मृदुभाषी और व्यावहारिक कुशल हैं साथ ही यह एक मशहूर रंग कर्मी भी हैं। तल्लीताल बाजार में टोनी मेडिकल के नाम से दुकान भी है। प्रचार के आखिरी दिन प्रचार करने वालों में रंगकर्मी व अन्य महिलाएं शामिल रही।