7 November 2026

भवाली के भाजपा प्रत्याशी रहे प्रकाश आर्य ने मण्डल अध्यक्ष के निष्कासन की करी मांग

Advertisement
भवाली के भाजपा प्रत्याशी रहे प्रकाश आर्य ने मण्डल अध्यक्ष के निष्कासन की करी मांग

भवाली। भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रहे प्रकाश आर्य ने पार्टी संगठन से मण्डल अध्यक्ष के निष्कासन की मांग की है उनका आरोप है कि निकाय चुनाव में मण्डल अध्यक्ष को टिकट न मिलने पर मण्डल अध्यक्ष ने उनके परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ व्यक्तिगत आक्षेप लगाए आर्य ने कहा की पार्टी द्वारा उनका नाम घोषित करने के बाद से ही मण्डल अध्यक्ष ने उनके खिलाफ माहौल खड़ा किया उनके भाई, पत्नी, भतीजे और अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं के खिलाफ गलत माहौल तैयार किया और साजिश के तहत पार्टी को नुकसान पहुँचाया आर्य ने आरोप लगाया कि मण्डल अध्यक्ष ने उस बूथ पर पार्टी को हरवाया, जहां वर्षों से भाजपा की जीत हो रही थी। उन्होंने पार्टी संगठन से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए जो पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाते हैं और आंतरिक मतभेदों को बढ़ावा देते हैं।