27 April 2026

नैनीताल की भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला के घर के आंगन में चहल कदमी करता गुलदार, हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। आए दिन रिहायशी इलाकों में गुलदार आने की सूचना मिल रही है। तल्लीताल के क्षेत्र इंद्रा कॉटेज निकट जीजीआईसी निवासी भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला के घर के आंगन में आए दिन गुलदार दिखाई दे रहा है। बीती रोज रात्रि में गुलदार की धमक से घर में पालतू कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। इस दौरान जब घर वालों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो काफी बड़ा गुलदार उनके आंगन में चहल कदमी करते हुए दिखाई दे रहा है। घर वालों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यह गुलदार आए दिन शाम ढलते ही उनके घर के इधर-उधर चहल कदमी करते हुए और गुर्राने की आवाज आती है आती है तो क्षेत्र में पता चल जाता है कि गुलदार क्षेत्र के आसपास है और लोग सतर्क हो जाते हैं। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!