18 June 2026

शनि मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए धार्मिक अनुष्ठान, सैकड़ो श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में खिचड़ी व खीर का प्रसाद किया ग्रहण,नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल रही पूजा व हवन में शामिल

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। ठंडी सडक़ स्थित शनि देव मंदिर का 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम
ब्रह्म मुहूर्त में शनि स्नान के बाद आचार्य पंडित भगवती प्रसाद जोशी द्वारा पंचांगी कर्म, पूजन हवन और सुंदरकांड आयोजित किया गया। इस दौरान यजमान डॉ कपिल जोशी पूजा अर्चना में सम्मिलित हुए।

हवन में नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष समाजसेविका डॉक्टर सरस्वती खेतवाल मौजूद रही। इस दौरान मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओ ने धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचकर प्रतिभाग किया। मंदिर परिसर में अपराह्न दो बजे से विशाल भंडारा शुरू किया गया इस दौरान सैकड़ो भक्तजनों ने खीर और खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के मुख्य पुजारी एवं व्यवस्थापक हेम चंद्र जोशी ने बताया हर साल माघ के महीने में
शनि स्थापना दिवस पर खीर और खिचड़ी का भोग लगा कर स्थापना दिवस को धूमधाम के साथ मनाया जाता है।महिलाओं ने सुंदरकांड में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशाल भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थापना दिवस को सफल बनाने विनोद जोशी, पारस जोशी,सुमन शाह, विवेक जोशी, रोहित राज, ईश्वरी दत्त बहुगुणा, मोहन भट्ट, ईश्वर तिवारी, नरेश जोशी, कमलेश पांडे,रमेश पांडे, सभासद भागवत रावत, सभासद सपना बिष्ट, विनीता पांडे, रानी साह, दीपचंद पांडे, कुंदन बिष्ट, रमा भट्ट, पूर्व सभासद प्रेमा अधिकारी, पूर्व सभासद सुरेश चंद, दीपिका बिनवाल, रेखा जोशी, आरती बिष्ट समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!