7 November 2026

10 किमी पुरुष वर्ग की दौड़ में उत्तराखंड के हिमांशु पलड़िया रहे प्रथम,1500 धावकों ने किया प्रतिभाग

Advertisement
10 किमी पुरुष वर्ग की दौड़ में उत्तराखंड के हिमांशु पलड़िया रहे प्रथम,1500 धावकों ने किया प्रतिभाग


नैनीताल। “रन टू लिव” संस्था नैनीताल द्वारा सराफ पब्लिक स्कूल खटीमा के तत्वाधान में तृतीय खटीमा ओपन रन का आयोजन हुआ । इस दौड़ में तक़रीबन 1500 धावकों ने प्रतिभाग किया।

10 किमी पुरुष वर्ग की दौड़ में उत्तराखंड के हिमांशु पलड़िया रहे प्रथम,1500 धावकों ने किया प्रतिभाग
10 किमी पुरुष वर्ग की दौड़ में उत्तराखंड के हिमांशु पलड़िया रहे प्रथम,1500 धावकों ने किया प्रतिभाग
10 किमी पुरुष वर्ग की दौड़ में उत्तराखंड के हिमांशु पलड़िया रहे प्रथम,1500 धावकों ने किया प्रतिभाग
10 किमी पुरुष वर्ग की दौड़ में उत्तराखंड के हिमांशु पलड़िया रहे प्रथम,1500 धावकों ने किया प्रतिभाग
10 किमी पुरुष वर्ग की दौड़ में उत्तराखंड के हिमांशु पलड़िया रहे प्रथम,1500 धावकों ने किया प्रतिभाग
10 किमी पुरुष वर्ग की दौड़ में उत्तराखंड के हिमांशु पलड़िया रहे प्रथम,1500 धावकों ने किया प्रतिभाग
10 किमी पुरुष वर्ग की दौड़ में उत्तराखंड के हिमांशु पलड़िया रहे प्रथम,1500 धावकों ने किया प्रतिभाग
10 किमी पुरुष वर्ग की दौड़ में उत्तराखंड के हिमांशु पलड़िया रहे प्रथम,1500 धावकों ने किया प्रतिभाग


10 किमी पुरुष वर्ग में उत्तराखंड के हिमांशु पलड़िया प्रथम रहे। द्वितीय एवम तृतीय उत्तरप्रदेश के धावक अश्विनी सैनी और लोकेश कुमार रहे।
वहीं महिला वर्ग में प्रथम द्वितीय एवम तृतीय स्थान रेनू सिंह , शिवानी एवम अंकिता बोहरा ने प्राप्त किया ।
स्कूल वर्ग में पुष्कर चंद, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद फुरकान, पलक कश्यप , भूमिका कश्यप एवम माही पोखरिया रही ।
दौड़ का शुभारंभ माउंटेन गर्ल शीतल , प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार, क्रीड़ाधिकारी प्रमोद नेगी एवम अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने किया।

10 किमी पुरुष वर्ग की दौड़ में उत्तराखंड के हिमांशु पलड़िया रहे प्रथम,1500 धावकों ने किया प्रतिभाग

दौड़ के दौरान रन टू लिव संस्था ने ऑस्ट्रेलिया निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवम व्यवसायी नवनीत मित्तल की मदद से 10 जरूरतमंद बच्चों को साइकिल बांटी गई। श्री मित्तल की इस पहल की सभी उपस्थित जनों ने खूब तारीफ करी। वहीं साइकिल प्राप्त करने वाले बच्चों ने नवनीत को धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज मनु कुमार एवम पंकज पांडेय द्वारा किया गया।आयोजन को सफल बनाने में सराफ पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, एडमिन स्टाफ सपोर्ट स्टाफ एवम रन टू लिव संस्था के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।अंत में प्रधानाचार्य ने सागर देवरारी, पंकज बिष्ट, भरत अधिकारी सहित सभी रन टू लिव सदस्यों का धन्यवाद किया ।