11 February 2026

नैनीताल में 6 मार्च को निकलेगा महिला होली जुलूस, होली में होगी सर्वश्रेष्ठ फोटो खींचों प्रतियोगिता, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, मुकेश जोशी मंटू और मंजू रौतेला को किया गया सम्मानित

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा में आज 29 वें फागोत्सव के आयोजन हेतु आज विभिन्न महिला दलों के साथ बैठक संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन महासचिव जगदीश बवाड़ी तथ प्रो ललित तिवारी ने किया । बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर डॉ सरस्वती खेतवाल ,सभासद मुकेश जोशी मंटू तथा पूर्व सभासद मंजू रौतेला को लोक कला हेतु राष्ट्रीय मेरिट अवॉर्ड से सम्मानित होने पर पुष्प माला तथा चुन्नी उड़ाकर सम्मानित किया गया । बैठक में पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल तथा मुकेश जोशी ने भी संबोधित किया । बैठक में तय हुआ कि 29 वें फागोत्सव 6 मार्च से 15 मार्च 2025 तक आयोजित होगा जिसमें 6 मार्च को होली वैष्णें देवी मंदिर से 11 बजे जलूस तथा उद्घाटन 2 बजे सभा भवन में होगा तथा बाहर की महिला दल तथा 7 मार्च को स्थानीय टीम होली सभा भवन में प्रस्तुत करेंगे । महिला टीम में 10 सदस्य होने अनिवार्य होंगे। 8 मार्च को बैठकी होली महिला , 9 मार्च को रंग धारण , 10 मार्च को आंवला एकादशी तथा एकल होली गायन,11 मार्च को स्कूली बच्चे होली गायेंगे तथा 12 मार्च को श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकार होली प्रस्तुति देंगे ।13 मार्च को होली रंग जलूस तथा पुरुषों की होली तथा होलिका दहन रात्रि में होगा तथा छलडी 15 मार्च को होगी । बैठक में कुंभ में स्नान कर आने वाले को बधाई दी गई । होली में विगत वर्ष की भाती फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी ।सभा ने सभी को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है । आज के इस बैठक में अशोक साह ,बिमल चौधरी ,विमल साह ,मुकुल जोशी ,देवेंद्र लाल साह ,राजेंद्र लाल साह ,दिनेश भट्ट ,भुवन बिष्ट , आनंद बिष्ट ,हरीश राणा ,तारा बोरा ,प्रगति जैन ,मृणाल नेगी ,भावना रावत ,सरिता त्रिपाठी , बीना ,मोहिनी ,कलावती ,भारती ,तुलसी ,गीता सिराला ,जानकी ,दीपा चौधरी सहित 60 महिलाएं उपस्थित रही।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!