23 July 2026

गुलदार के आतंक से लोगों में बनी दहशतनैनीताल में गुलदार ने नगर पालिका कर्मचारी पर किया हमला, बाल बाल बचा कर्मचारी, पैर हुआ फैक्चर

1
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नैनीताल जिले में लगातार गुलदार के हमले होते जा रहे हैं। जिसमें कई लोगों को गुलदार अपना निवाला बना चुका है। भीमताल क्षेत्र में 13 दिन में तीन लोगों को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है। वहीं ग्राम सभा बेलवाखान क्षेत्र के आडूखान में नगर पालिका के कर्मचारी पर देर शाम 6:30 बजे गुलदार ने चलती मोटरसाइकिल पर झपट्टा मार कर घायल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक नगर पालिका कर्मचारी टैक्स कलेक्टर कंचन कुमार अपनी ड्यूटी कर शाम को बल्दिया खान के निकट आडू खान अपने घर को बाइक से जा रहे थे। इसी बीच घात लगाकर बैठा गुलदार ने मोटरसाइकिल के पीछे से हमला किया और कंचन स्टार्ट मोटरसाइकिल समेत जमीन पर गिर गए और गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले से डरे कंचन ने बताया कि लड खड़ते हुए जैसे तैसे घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गुलदार के हमले में वह सड़क पर गिरने से उनका पैर मैं सूजन आ गई है जिससे लगता है कि पैर फैक्चर हो गया है। कंचन कल बीडी पांडे अस्पताल में अपना उपचार कराएंगे।

1 thought on “गुलदार के आतंक से लोगों में बनी दहशतनैनीताल में गुलदार ने नगर पालिका कर्मचारी पर किया हमला, बाल बाल बचा कर्मचारी, पैर हुआ फैक्चर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!