6 November 2026

नैनीताल की नैनी झील भी नहीं और नाव भी नहीं, फिर भी एक व्लागर ने बना दी डराने वाली रील और कर दी वायरल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष ने रील बनाने वाले व्लागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग

Advertisement
नैनीताल की नैनी झील भी नहीं और नाव भी नहीं, फिर भी एक व्लागर ने बना दी डराने वाली रील और कर दी वायरल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष ने रील बनाने वाले व्लागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग
pine-crest

नैनीताल। रील के माध्यम से आजकल व्लागर शहर की फिजा को बिगाडने का काम कर रहे हैं। ऐसे व्लागरों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। व्लागर सच्चाई ना दिखाकर उल्टी सीधी और झूठी अफवाह की रील बनाकर वायरल कर अपने को फैमस होने का काम कर रहे हैं।

नैनीताल की नैनी झील भी नहीं और नाव भी नहीं, फिर भी एक व्लागर ने बना दी डराने वाली रील और कर दी वायरल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष ने रील बनाने वाले व्लागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग

एक ब्लागर ने नैनीताल शहर की नैनीझील के ऊपर ही भ्रामक रील बनाकर वायरल की हुई है। यह रील आजकल चर्चाओं में है। रील में किसी अन्य जगह की झील है और झील में ऐसी नाव भी नहीं चलती है व्लागर ने रील के ऊपर हाईलट कर लिखा है कि शादीशुदा एक कपल नैनी झील में वोटिंग करते वक्त मगरमच्छ ने दोनों को बनाया शिकार। यह रील काफी वायरल हो रही है।व्लागर ऐसी झूठीअफवाह वाली रील बनाकर लोगों को बेकूफ बनाकर फैमस होना चाह रहा। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाना चाहिए। इस मामले को लेकर नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने इस रील को नैनीताल के एस एसपी को भी वटसप्प कर कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने कहा कि इस रील से पर्यटन से जुड़े होटल कारोबारी और नाव चालकों के अलावा अन्य व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। व्लागरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

error: Content is protected !!