6 November 2026

नैनीताल में देखो जरा यह मजदूर क्या कर रहे हैं? जिला प्रशासन ले वीडियो का संज्ञान,बेलचे से उठा कर रोड़ी बजरी का मिश्रण को फैंक रहे हैं नाले में

Advertisement
नैनीताल में देखो जरा यह मजदूर क्या कर रहे हैं? जिला प्रशासन ले वीडियो का संज्ञान,बेलचे से उठा कर रोड़ी बजरी का मिश्रण को फैंक रहे हैं नाले में
pine-crest


नैनीताल। शहर के मल्लीताल स्थित चीना बाबा चौराहे पर पीडब्ल्यूडी का इन दिनों सड़क के ऊपर मैस्टिक डमरीकरण का कार्य प्रगति पर चल रहा है। काम के दौरान मजदूरों की हरकत का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया गया।इस वीडियो में आज शनिवार को सुबह 9 बजे सड़क पर काम के दौरान यूज करने के बाद सड़क किनारे बचीं हुई रोड़ी,बजरी और डामर का मिश्रण को बेलचे से उठा कर मजदूर चीना बाबा के सामने बड़े नाले में फेंकते हुए दिखाई दें रहे हैं। यह नारा मस्जिद तिराहे से होकर नयना देवी मंदिर के पीछे से नैनी झील में जाता है। शायद इन मजदूरों को पता नहीं कि यह मलबा नाले के जरिए सीधे नैनी झील में समा जाएगा। करोड़ों रुपए लगाने के बाद नैनी झील में समय समय पर गाद निकाली जाती है और ये मजदूर मलबे को नाले में फेंक रहे हैं। यह तो दिन में सड़क का कार्य चल रहा है यदि रात में काम चलता है तो ना जाने कितना मलबा नाले में फेंका जा रहा होगा। इस मामले का विडियो देख कर जिला प्रशासन इनके खिलाफ कार्रवाई करें जिससे दूसरी बार मजदूर ऐसी ग़लती नहीं कर सकें।

error: Content is protected !!