6 November 2026

नैनीताल एसडीएम ने लिया वीडियो का संज्ञान, तुरंत हुआ एक्शन, पीडब्ल्यूडी ने कराया नाले को क्लीन, मजदूरों की लगाई फटकार”Taka Tak खबरें” का असर

Advertisement
नैनीताल एसडीएम ने लिया वीडियो का संज्ञान, तुरंत हुआ एक्शन, पीडब्ल्यूडी ने कराया नाले को क्लीन, मजदूरों की लगाई फटकार”Taka Tak खबरें” का असर
pine-crest


नैनीताल। शहर के मल्लीताल स्थित चीना बाबा चौराहे पर पीडब्ल्यूडी का इन दिनों सड़क के ऊपर मैस्टिक डमरीकरण के काम के दौरान मजदूरों की हरकत का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया गया।इस वीडियो का समाचार “Taka Tak खबरें”में प्रमुखता से प्रकाशित कर वीडियो को चलाया गया। जिस पर एसडीएम नवाजिश खलिक ने तुरंत संज्ञान लिया और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त नाले में फेंका हुआ रोड़ी और बजरी का मिश्रण को नाले से उठवाया जाए। अधिकारियों की टीम ने मौके पर जाकर मजदूरों से नाले की सफाई करवा कर क्लीन किया गया।साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने ठेकेदार के जरिए मजदूरों की डांट-फटकार लगा कर चेतावनी दी कि अब से ऐसा काम नहीं करें। यदि कोई पकड़ा जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!