24 July 2026

साह चौधरी समाज और वृंदावन स्कूल के संयुक्त पहल पर हुई ऐपण प्रतियोगिता,ओपन प्रतियोगिता मेंअंकिता भंडारी और मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की निहारिका साह ने मारी बाजी

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। साह चौधरी समाज और वृंदावन स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से द्वितीय राजेन्द्र लाल साह मेमोरियल ओपन ऐपण प्रतियोगिता और 12 वी चन्द्र लाल साह मेमोरियल अंतर विद्यालय ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
प्रतियोगिता की ओपन और स्कूल प्रतियोगिता में कुल 60 प्रतिभागियों द्वारा भागीदारी की गई ।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में ब्रजमोहन जोशी, सुधा साह , मंजू साह,जानकी साह और शीला साह द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया । ओपन प्रतियोगिता में
प्रथम अंकिता भंडारी,
द्वितीय अंगिका पंत,
तृतीय हादीया अंसारी,
चतुर्थ यशस्वी रावत,
पंचम हर्षिता शर्मा,
षष्ठम भगवती शर्मा,
और स्कूल कैटिगरी में
प्रथम निहारिका साह (मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर),
द्वितीय अस्मिता परिहार (सनवाल स्कूल),
तृतीय दिशा कत्यूरा (भारतीय शहीद सैनिक स्कूल),
चतुर्थ कार्तिका बिष्ट (भारतीय शहीद सैनिक स्कूल),
पंचम गीतांजलि हाल्सी (मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ),
षष्ठम भावना तिवारी (भारतीय शहीद सैनिक स्कूल)
और विशेष सांत्वना पुरस्कार
निकिता पाण्डेय (रा इ कालेज बगड़)
सौम्या खोलिया (बिशप शॉ स्कूल
को प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में बच्चो द्वारा अपनी पारंपरिक कला को बहुत ही नियमों का पालन करते हुए बनाया गया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रभात साह गंगोला ने ऐपण कला की बारीकियों से बच्चो को अवगत करवाया गया और बच्चो को पूरा आश्वाशन दिया गया कि पारंपरिक ऐपण कला के विषय में जब भी उन्हें कोई शंका हो तो वे उनसे अपनी शंका का समाधान करने के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे।

राखी साह वृंदावन स्कूल की प्रधानाचार्या ने कहा कि जल्द ही अपनी ऐपण कला को बचाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रभात साह और आज के प्रतियोगिता के सभी निर्णायकों को आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम में साह चौधरी समाज के अध्यक्ष सुरेश लाल साह ,सचिव सुरेश चौधरी,राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, विमल साह, मयंक साह,हर्ष साह, मोहित साह, पार्थ साह, किशन लाल साह, हितेश साह, भारती साह,आलोक साह आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम के संचालन शैलेन्द्र साह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!