22 July 2026

कैंची धाम ईकाई का हुआ गठन,धीरज तिवाड़ी को अध्यक्ष और पवन वर्मा को महामंत्री की जिम्मेदारी

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल की कैंची धाम इकाई का गठन किया गया।
बुधवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सह कुमाऊं प्रभारी एवं स्थानीय व्यापारी अखिलेश सेमवाल के सानिध्य में कैंची के व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय व्यापारियों के द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। इसमें अध्यक्ष के लिए धीरज तिवाड़ी और महामंत्री पवन वर्मा के नाम को ध्वनिमत से पारित किया गया। उनके निर्वाचन पर जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने बधाई दी है।कैंची धाम के व्यापारियों में मीनाक्षी तिवाड़ी,करन किरौला, प्रशांत पंत,सिद्धार्थ तिवाड़ी, वीरेंद्र सिंह, दिवस मेहरा, गिरीश चंद्र, गोपाल सिंह,सूरज कुमार,कुणाल तिवाड़ी सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!