6 November 2026

महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले में आल सेंट कालेज ने सेंट मैरी कालेज को हराया, प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि रही समाजसेवी कविता गंगोला

Advertisement
महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले में आल सेंट कालेज ने सेंट मैरी कालेज को हराया, प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि रही समाजसेवी कविता गंगोला
pine-crest

नैनीताल। डीएसए नैनीताल द्वारा आयोजित नैनीताल बैंक और कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा प्रायोजित कैलाश सिंह बिष्ट मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में आज पहला सेमीफाइनल खेला गया। इस सेमीफाइनल में ऑल सेंट कॉलेज नैनीताल ने सेंट मैरी कॉलेज को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। आज के मैच के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की कविता गंगोला एवं पुष्पा कार्की रही। इस मौके पर डा मनोज बिष्ट, खीम राज देऊपा,अजय शाह ,भूपेंद्र बिष्ट, भगवत रावत ,शैलेंद्र बर्गली, पवन खनायत, अमित कुमार,बीनू एवं अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!