6 November 2026

नैनीताल में दिन दहाड़े चील चक्कर मोड़ पर पिकअप द्वारा मलबा फैंकने का बना वीडियो, एसडीएम के पास पहुंचा वीडियो, तुरंत कार्यवाही के दिए निर्देश

Advertisement
नैनीताल में दिन दहाड़े चील चक्कर मोड़ पर पिकअप द्वारा मलबा फैंकने का बना वीडियो, एसडीएम के पास पहुंचा वीडियो, तुरंत कार्यवाही के दिए निर्देश
pine-crest

नैनीताल। शहर में इन दिनों अवैध निर्माण जोरों पर चल रहा है। निर्माण करते वक्त का मलबा को हल्द्वानी रोड और कालाढूंगी रोड में पिक अप द्वारा सड़क किनारे हाईवे पर फैंका जा रहा है। सड़क किनारे फैंके हुए मलबे से दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। शनिवार को दुपहर 3.15 पर हनुमानगढ़ी के पास चील चक्कर मोड़ पर शहर का मलबा उठाकर एक पिकअप वाला कुछ मजदूरों को लाकर हाईवे पर सड़क किनारे कट्टों से खाली कराकर मलवे को फैंकवा रहा है। इसका वीडियो एसडीएम नवाजिश खलीक के पास जैसे ही पहुंचा तो एसडीएम ने तुरंत वीडियो का संज्ञान लेते हुए दूरभाष पर एनएच के अधिशासी अभियंता को पिकअप का नंबर लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!