22 July 2026

चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कालेज के एमडी डा .केसी चंदोला ने बाबा रामदेव से कि भेंट, उत्तराखंड को ‘आयुष प्रदेश’ के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर की चर्चा , 4 दिसम्बर को कालेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। चंदोला होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के एम.डी. तथा वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. के.सी. चंदोला ने योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात कर उत्तराखंड को ‘आयुष प्रदेश’ के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान विशेष रूप से इस बात पर विचार-विमर्श हुआ कि राज्य में आयुष, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, होम्योपैथी और यूनानी प्रणाली को किस प्रकार मजबूती दी जाए तथा इनके संस्थागत और व्यावहारिक ढांचे को किस तरह विस्तार दिया जा सके। डॉ. चंदोला और बाबा रामदेवके बीच यह भी चर्चा हुई कि उत्तराखंड की प्राकृतिक

परिस्थितियाँ, वनस्पतियाँ और औषधीय संपदा आयुष पद्धतियों के विकास के लिए बेहद उपयुक्त हैं। ऐसे में राज्य को राष्ट्रीय औरअंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयुष हब के रूप में पहचान दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। डा. चंदोला ने बाबा रामदेव को अपने कालेज के बारे में भी विस्तार से बताया और आनेवाली 4 दिसंबर को कालेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया है। बताया कि बाबा रामदेव ने कार्यक्रम में पहुंचने का पूरा भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!