20 April 2026

डीएसए नैनीताल की बालीबाल प्रतियोगिता हुईं शुरू, आज शाम को होगा फाईनल मुकाबला

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। डीएसए नैनीताल के तत्वाधान में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। इस मौके में मुख्य अतिथि नगर पालिका की अध्यक्षत सरस्वती खेतवाल एवं विशिष्ट अतिथि वृंदावन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक शाह मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 12 टीम भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 टीमें दूसरे चक्र में प्रवेश कर गई हैं। आज रविवार को सुबह सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे और शाम को फाइनल मैच खेला जाएगा। मैच में पॉलिटेक्निक नैनीताल,डीएसबी नैनीताल ,ग्राफिक एरा भीमताल, फ्लैट्स नैनीताल ,तथा सैनिक स्कूल नैनीताल ,व भीमताल लोकल ,की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान मैच में मुख्य रूप से वॉलीबॉल सचिव शैलेंद्र बर्गली, चंद्र लाल शाह ,डॉ मनोज बिष्ट, अरविंद पडियार ,संतोष कुमार , सभासद भगवत रावत, आनंद सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट ,खजान डंगवाल ,मुकेश शाह,कमल बिष्ट ,बालम मेहरा, लाल सिंह बिष्ट, गोविंद बोरा,मोहित साह,सहित सैकडों लोग मौजूद थे। मैच में अंपायर के रूप में मोहन कोरंगा, मनोज वर्मा, पूरन बिष्ट ,कमल बिष्ट, स्कोरर मदन बिष्ट वह उद्घोषक नीरज बिष्ट रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!