13 September 2026

नैनीताल फ्लैट्स ने किया ट्राफी पर कब्जा, दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

0
pine-crest

नैनीताल। एनटीजी और डी एस ए ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट में फाइनल मैच नैनीताल फ्लैट्स और हाईकोर्ट ऑफिशियल के बीच खेला गया। मैच में नैनीताल फ्लैट्स ने लगातार 2 सेटों में जीत दर्ज करते हुए फाइनल ट्रॉफी अपने नाम करी। आज के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या और विशिष्ट अतिथि कविता गंगोला, गोपाल रावत, लोकेश जोशी, दया किशन पोखरिया, अनिल गाड़िया रहे। सभी अतिथियों का वॉलीबॉल सचिव शैलेन्द्र बरगली के द्वारा स्वागत किया गया। संचालन मनोज बिष्ट एवं नीरज बिष्ट ने किया । खीमराज देऊपा के द्वारा अपने पिताजी शहीद दर्पण सिंह देऊपा की याद में मैंन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। रेफरी में मोहन कोरंगा, पूरन बिष्ट, मनोज वर्मा, स्कोरर मदन बिष्ट रहे। इस दौरान अरविंद पडियार, खजान डंगवाल, आनंद बिष्ट, संतोष कुमार, मोहित लाल साह, लाल सिंह बिष्ट, मोहित रौतेला, चंद्र लाल साह, मुकेश साह, गोविंद बोरा, कमल बिष्ट, दीपक बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, बालम मेहरा, गोविंद बिष्ट, रोहित भाटिया, सुरेश चंद्रा आदि खेल प्रेमी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!