22 April 2026

नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा की हुई बैठक ,बैठक में होली महोत्सव समेत विभिन्न बिंदुओं पर की गई चर्चा

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा की बैठक में आगामी होली महोत्सव के आयोजन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी।
बैठक में अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, संरक्षक महेश चंद्र तिवारी, सचिव पूरन चंद्र पांडेय, सहित वर्तमान एवम पूर्व पदाधिकारी कैलाश चंद्र जोशी, राजेश जोशी, ललित मोहन पांडेय, दीपक पांडेय, चंद्रशेखर जोशी, कंचन चंदोला, दिनेश जोशी, इंद्र सिंह रावत, उमेश सनवाल, प्रकाश चन्द्र चंदोला, कमल बिष्ट, विनोद सनवाल, डॉ हिमांशु पाण्डे आदि ने विचार रखे।
समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत ने होली की परंपरागत संस्कृति को नयी पीढ़ी तक ले जाने के लिए बच्चों की होली गायन कार्यशाला के आयोजन का प्रस्ताव रखते हुए साँस्कृतिक संरक्षण में समिति के प्रयासों हेतु सभी का आभार प्रकट किया। समिति ने पूर्व की भांति भव्य रूप से होली महोत्सव के आयोजन का प्रस्ताव पारित किया। बैठक के समापन पर समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद तिवारी की धर्मपत्नी एवम पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट के पुत्र के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक सभा कर मृत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष विनोद सनवाल ने रामलीला के दौरान आय व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव पी सी पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!