28 April 2026

तीन दिवसीय माँ पाषाण देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान का भंडारा के साथ हुआ परायाण,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। मंगलवार को अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। बुधवार को अखंड रामायण का पाठ संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्ण अहूति के बाद माता रानी को भोग लगाने के बाद कन्या पूजन किया गया। इसके बाद भंडारा शुरू किया गया। भक्तों ने खूब प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में महिला भक्त जनों ने भजन कीर्तन किए। मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने नानतनी महाराज जी का भव्य स्वागत किया। उन्होंने तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद सुयाल, अमित डालाकोटी, नवीन तिवारी, राजेश मिश्रा, दीपक मनराल, गौरव ज्योति, मोहित आरुष, जिगर, राजेंद्र, पंकज,धीरज, मीनू बुधलाकोटी, सौरभ रावत, अमिता साह, गीता जोशी, कविता कांडपाल, विनीता, हेमा पंत, देवकी, मंजू रौतेला, रेशमा टंडन, सुनीता वर्मा,रजनी चौधरी, भगवती, अखिल जोशी, भुवन बिष्ट, महेश अरोरा, मोहन तिवारी, आनंद रावत, विनोद मनराल, गौरव बिष्ट, कामेश लोहनी व आनंद रावत ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!