6 November 2026

नैनीताल के नवनियुक्त सीडीओ अरविंद पांडेय का स्वागत करते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारी

Advertisement
नैनीताल के नवनियुक्त सीडीओ अरविंद पांडेय का स्वागत करते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारी
pine-crest

नैनीताल।भीमताल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय से शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया तथा कर्मचारियों की समस्याओं से भी अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
उक्त जानकारी देते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि परिषद के शिष्ट मंडल द्वारा जनपद में नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बेहद सकारात्मक रुख अपनाते हुए कर्मचारियों कि समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता के साथ निराकरण करने का आश्वासन देते हुए शीघ्र ही विस्तृत रूप से बैठक कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
शिष्टमंडल में परिषद के डा संतोष कुमार , राजेंद्र प्रसाद टम्टा, संजय देव, आनन्द सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह,पूरन लाल , आनन्द , तथा ललित कुमार सहित कई कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित थे

error: Content is protected !!