6 November 2026

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (ucc) के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम यूसीसी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम,नारी शक्ति के सशक्तिकरण, प्रगतिशील समाज का प्रतीक यूसीसी कानून –डॉo हरीश सिंह बिष्ट

Advertisement
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (ucc) के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम यूसीसी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम,नारी शक्ति के सशक्तिकरण, प्रगतिशील समाज का प्रतीक यूसीसी कानून –डॉo हरीश सिंह बिष्ट
pine-crest

भीमताल। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता ucc के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रथम यूसीसी दिवस ब्लॉक भीमताल में मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने कानून की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रमुख ने कहा यूसीसी का उद्देश्य समाज के हर नागरिक को समान अधिकार देना और दशकों से चली आ रही कानूनी विसंगतियों को दूर करना है। यह दिवस भविष्य में सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनता को यूसीसी के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जिससे यूसीसी के माध्यम से विवाह पंजीकरण, उत्तराधिकार और अन्य पारिवारिक मामलों में सरलता आएगी। आए लोगों ने भी इस नई व्यवस्था के प्रति अपनी जिज्ञासाएं साझा की और कानून की बारीकियों को समझा।
राज्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। यह कानून किसी जाति या धर्म के विरुद्ध नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण और सभी नागरिकों को समान अधिकार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। हमने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं का सम्मान करते हुए, बहुविवाह और कुप्रथाओं को समाप्त कर एक प्रगतिशील समाज का निर्माण होगा इस अवसर पर बीडीओ हर्षित गर्ग, ईओ राहुल साह, एडीओ पंचायत भूपाल बिष्ट, ग्राम प्रधान, छेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!